ग्वालियर – पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिये पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिये सरकार द्वारा आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। इसके लिये जिले के पिछड़ा वर्ग के ग्वालियर जिले के विद्यार्थी भी 31 मई तक ऑनलाइन www.scholarshipportal.mp.nic.in पर आवेदन भर सकते हैं।
सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन करने के संबंध में विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.bewelfiare:.nip.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।

मध्यप्रदेश के मूलनिवासी 35 वर्ष से कम आयु वर्ग के पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी इसके लिये आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के अभिभावक की आय क्रीमीलेयर सीमा में होना चाहिए। साथ ही स्नातक परीक्षा कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। विस्तृत जानकारी के लिये शारदा विहार कॉलोनी सिटी सेंटर स्थित पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।












