ग्वालियर मे आर्थिक क्रांति पर्यटन के क्षेत्र मे ग्वालियर को स्थापित करने से ही आएगी

0
115

ग्वालियर मैनेजमेंट एसोसिएशन (GMA) शहर में औद्योगिक विकास और पर्यटन क्रांति के लिए कार्य करेगा

GMA के सदस्य इसके लिए हुए सहमत शीघ्र एक अभियान इस दिशा मे प्रारम्भ होगा

ग्वालियर –  मैनेजमेंट एसोसिएशन (GMA) की कार्यकारिणी समिति की बैठक धमानी कॉमर्स कोचिंग,कृष्णा कॉम्प्लेक्स मुरार में आयोजित हुई। बैठक का प्रारंभ संस्था के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल जी के स्वागत भाषण से हुआ जिसके पश्चात संस्था के संयुक्त सचिव इंजी. मोहित वर्मा जी द्वारा सभी सम्मानित सदस्यों के समक्ष कार्यसूची में वर्णित सभी बिन्दुओ को रखा गया, इस बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने एक मत से सभी सुझावों को मंजूरी दी।

बैठक में समिति के सदस्यों ने साथ ही औद्योगिक विकास और पर्यटन उद्योग में क्रांतिकारी बदलाव के माध्यम से नये ग्वालियर का विकास करने के लिए चर्चा भी की।बैठक मे डॉ प्रवीण अग्रवाल ने कहा की ग्वालियर मे जो विकास कार्य चल रहे है

उसमे चाहे एयरपोर्ट का निर्माण एलीवेटेड रोड रेलवे स्टेशन का निर्माण यह ग्वालियर की दिशा को बदलने वाले है लेकिन बिना आर्थिक सम्पन्नता के यह अधूरे रहेंगे इसके लिए आवश्यकता है की हम पर्यटन के क्षेत्र मे काम करे और ग्वालियर को एक पर्यटन नगरी के रूप मे स्थापित करे इसलिए GMA इस दिशा मे कार्यक्रम करे इसके लिए सभी सदस्यों ने सर्व सममति से सहमति प्रदान की

इस बैठक में समिति की बैठकों की अधिकतम अवधि, सदस्यता शुल्क का समीक्षण, समिति की समाचार पत्रिका के प्रारूप और सामग्री पर चर्चा, समिति के सदस्यों की संख्या में वृद्धि के लिए प्रयास, समिति की समाचार पत्रिका के संचालन और प्रकाशन के लिए संपादकीय बोर्ड के गठन, समिति की आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाना, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी.

बैठक में मुख्य रूप से संस्था के कार्यकारी निदेशक डॉ मनोज पटवर्धन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  खालिद रहमान कुरैशी, कोषाध्यक्ष ऋषि गोयल, डॉ संदीपा मल्होत्रा ,  राजेश धमानी,  नितिन धमानी,  विनीत त्रिपाठी,  हेमंत राजोरिया ,इंजी विवेक जैन, अशोक शर्मा, डॉ राजीव दीक्षित, आर के चोपड़ा,  अमित वास्तव,  मोहसिन रहमान आदि मौजूद रहे बैठक के अंत में संस्था के मानद सचिव  श्याम अग्रवाल जी द्वारा बैठक में मौजूद सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया गया.

LEAVE A REPLY