भोपाल – पुलिस कमिश्नरेट द्वारा युवा उप निरीक्षकों हेतु चलाये गये कर्मयोगी स्मार्ट पुलिसिंग ट्रेनिंग के अंतर्गत डीसीपी जोन 1 साई कृष्णा द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग डिजिटल क्राइम तथा चैट जीपीटी (chat gpt) इत्यादि से संबंधित जानकारी प्रदान कर डिजिटल क्राइम तथा सायबर क्राइम का प्रशिक्षण दिया गया। इसके पूर्व उन्हे Emotional intelligence का भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कर्मयोगी स्मार्ट पुलिसिंग के अंतर्गत पुलिस को ज्यादा प्रभावी कार्य क्षमता उत्थान तथा जनोन्मुखी कार्यप्रणाली तथा जनता के प्रति उचित व्यवहार और कार्य क्षमता विकास का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इस 4 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु विभिन्न अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है तथा युवा वर्ग के 30 से 40 साल उम्र के उप निरीक्षकों को क्षमता विकास हेतु विशिष्ट प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण की समाप्ति दिनांक 19 मई 2023 को पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र के सम्बोधन उपरांत होगी।












