गुमशुदा मान सिंह पटेल मामला: सर्वोच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश सरकार से मांगा जवाब

0
101

सागर। मान सिंह पटेल की जमीन सागर तिली में थी जिस पर वर्तमान में माननीय राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत काबीज है उसके द्वारा जब उक्त जमीन पर कब्जा किया जा रहा था तब मान सिंह पटेल द्वारा वर्ष 2016 में सिटी मजिस्ट्रेट बा रेवेन्यू डिपार्टमेंट एवं संबंधित थाने में नाम दर्ज शिकायत दर्ज कराई थी साथ ही यह भी आशंका भी जताई गई कि उसके जान को मंत्री गोविंद राजपूत से खतरा है मान सिंह पटेल के द्वारा शिकायत अंतर्गत धारा 145 दंड प्रक्रिया संहिता पर प्रकरण रजिस्टर्ड होकर काफी सुनवाई भी चली थी परंतु मानसिंह पटेल के लापता होने के बाद उक्त प्रकरण को बंद कर दिया गया मान सिंह पटेल के बेटे सीताराम ने दिनांक 23.8 2016 को थाने में अपने पिता मान सिंह पटेल को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के व अन्य द्वारा जबरन घर से ले जाने की शिकायत की थी बाद में सिविल लाइन थाने में इस शिकायत पर मानसिंह की गुमशुदगी का एफ आई आर नंबर 0009 / 2016 भी दिनांक 26 .8. 2016 को परंतु पुलिस प्रशासन ने आज दिनांक तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जबकि सीताराम पटेल ने सभी जगह शिकायत दर्ज कराई सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत करते रहे इस दौरान मान सिंह पटेल झूठा शपथ पत्र जिसमें मंत्री गोविंद राजपूत के पीए ने आईडेंटिफाई किया और उन शपथ पत्र के माध्यम से मान सिंह पटेल के द्वारा दर्ज मुकदमा को वापस लिया गया जिसमें माननीय उच्च न्यायालय में भी 26 सितंबर 2016 को प्रकार का शपथ पत्र दिया गया और मुकदमे को वापस लिया गया जब इस खबर उस समय अखबारों में छपी तो माननीय मंत्री गोविंद राजपूत ने कुछ जमीन को यह कहते हुए वापस किया कि उन्हें पता नहीं की उनका नाम उस जमीन पर कैसे आ गया ।बाद में संबंधित तहसीलदार ने उनका नाम रिकॉर्ड से हटा दिया परंतु मानसिंह के खोजने का काम पुलिस ने नहीं किया और ना ही कोई कार्यवाही हुई तो दिनांक 2 .1. 2023 को मान सिंह पटेल के पुत्र सीताराम ने माननीय प्रधानमंत्री को एक शिकायत पत्र भेजिए तत्पश्चात माननीय उच्चतम न्यायालय में रिट पिटिशन नंबर 22 /2023 फाइल किया साथ ही धारा 39 सीआरपीसी के तहत जिला न्यायालय सागर में भी एक शिकायत दर्ज किया उसके ऊपर सर्वोच्च न्यायालय में जो रिपीटेशन है उसको वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है परंतु अचानक से सीताराम का परिवार गायब हो गया और स्वयं सीताराम के द्वारा उक्त मुकदमा वापस ले लिए जाते हैं यह कहते हुए कि उसका अब मंत्री जी से संबंध सामान हो गए हैं परंतु वास्तव में मान सिंह पटेल की आज तक कोई खबर नहीं है इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए ओबीसी महासभा द्वारा राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य धर्मेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा एक रिट पिटिशन नंबर 108 / 2023 माननीय सर्वोच्च न्यायालय में दर्ज किया गया जिसमें दिनांक 8.5. 2023 को माननीय न्यायमूर्ति सूर्यकांत माननीय न्यायमूर्ति जेके महेश्वरी की बेंच में सुनवाई की गई जिसमें ओबीसी महासभा की ओर से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल जी एवं वरुण ठाकुर जी पैरवी की गई तथा सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया तुषार मेहता जी के द्वारा पैरवी की गई उक्त बेंच द्वारा आदेश जारी कर मध्य प्रदेश सरकार से जवाब तलब करने के साथ ही माननीय राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत व अन्य से भी जवाब तलब किया है।

LEAVE A REPLY