ग्वालियर – लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शासकीय शिक्षण संस्थान ग्वालियर में आयोजित समर कैम्प का शुभारंभ नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह ने किया। इस अवसर पर लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शासकीय शिक्षण संस्थान ग्वालियर के कुलपति श्री विवेक पाण्डे ने नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह का शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया। समारोह में निगमायुक्त श्री सिंह ने समर कैम्प में मौजूद खिलाडियों एवं लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शासकीय शिक्षण संस्थान ग्वालियर के कोचों सहित अन्य स्टॉफ को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के बारे में बताया।
निगमायुक्त श्री सिंह ने तानसेन नगर स्थित नगर निगम के डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर को चैक किया साथ ही वाहनों के डिपांे से निकलने के समय आदि की जांच की। इसके बाद उन्होंने कांचमील पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्क में घूमने के लिए आने वाले आमजनों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इसके बाद कांचमील स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद सागरताल में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद किलागेट से सेवानगर तक निर्माणधीन सडक का निरीक्षण कर जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।












