ग्वालियर – शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्ष एवं भारतीय यूवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेन्द्र दर्शन सिंह एड के नेतृत्व में आज हजीरा चैराहा पर धरना देकर जंतर मंतर पर बैठे खिलाड़ियों के सम्मान में सिहं गर्जना की गई। धरने का संचालन जिला महामंत्री कुलदीप सिंह कौरव एड ने एवं आभार व्यक्त अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अषरफ खान ने किया।
शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा एवं भारतीय यूवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेन्द्र दर्शन सिंह एड ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि देष के यूवा, महिला खिलाड़ी कठिन परिश्रम करके ओलंम्पिक खेेलो में पदक जीतकर लाते है देष का सम्मान बढ़ाते है, देष की आन बान शान बढ़ाने वाले इन खिलाड़ियों पर मोदी सरकार द्वारा लाठिया बरसाई जाती है, विषेष रूप से महिला खिलाड़ियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है, खिलाड़ियों के सम्मान में कांग्रेस खिलाड़ियों के साथ खड़ी रहेगी, भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की खिलाड़ियो का शोषण करने वाली नीति का विरोध करने वाले खिलाड़ियों को अपमानित करना बंद किया जाए, और तत्काल बृजभूषण को गिरफ्तार किया जाए, अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है।
धरने में सभी खिलाड़ियों सहित कार्यवाहक अध्यक्ष वीर सिंह तौमर, कृष्णराव दीक्षित, अषोक प्रेमी, सरमन राय, इंन्द्रजीत सिंह चैहान, जयराज चैहान, राकेष पटेल, संजीव दीक्षित, राहुल भदोरिया, दलवीर बोहरे, पप्पू श्रीवास, पप्पू यादव, भीम यादव, अनुप तिवारी, चरन सिंह लोधी, वीरेन्द्र यादव, अलकार गुर्जर, विकास शर्मा आदि सम्मलित थे।












