केदारपुर भूमि पर विकास कार्य होंगे शीघ्र प्रारंभ

0
152

अनुसूचित जाति वर्ग के लिये केदारपुर में बनने जा रही आवासीय काॅलोनी पर होने जा रहे विकास कार्यों में महापौर की आपत्तियों का निगम प्रशासन ने बैठक में दिया जवाब

हुरावली फूटी काॅलोनी, सिरोल एवं डोंगरपुर से उजाड़े गये अनुसूचित जाति वर्ग के पट्टा हितग्राहियों हेतु केदारपुर में बनने जा रही आवासीय काॅलोनी के विकास कार्यों को लेकर महापौर ने फाईल पर आपत्तियाॅं लगाईं थीं जिसमें काॅलोनी को टाउन एण्ड कन्ट्री प्लानिंग की अनुमति प्रदान करने की जानकारी मांगी थी । डी.एम कार्यालय में हुई बैठक में निगम प्रशासन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि केदारपुर काॅलोनी निर्माण के लिये टाउन एण्ड कन्ट्री प्लानिंग की अनुमति मिल चुकी है । शीघ्र ही इस काॅलोनी में निगम प्रशासन द्वारा विकास कार्य प्रारंभ किये जायेंगे ।

बेठक में डी.एम ने केदारपुर, रामनगर, नारायण बिहार, की शासकीय भूमि में क्षेत्रवासियों के लिये संजीवनी क्लीनिक, आंगनवाड़ी केन्द्र, सामुदायिक भवन के लिये भूमि आवंटन करने हेतु संबंधित विभागों से प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये ।

बैठक में वार्ड – 56 के अंतर्गत देवनगर की शासकीय भूमि पर प्रधानमंत्री आवास, कन्या विद्यालय, संजीवनी क्लीनिक, आंगनवाड़ी केन्द्र, खेल मैदान के लिये भूमि आंवंटित हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों से प्रस्ताव भेजने के निर्देश डी.एम ग्वालियर ने दिये ं

बैठक में नारायण बिहार, सिंधिया नगर, डोंगरपुर, ग्राम मेहरा, आदर्श नगर पिण्टोपार्क, एवं हुरावली के जीर्ण शीर्ण शमसानों के विकास के लिये डी.एम एवं नगर निगम प्रशासन ने शीघ्र इसका एस्टीमेट बनाकर कार्य कराये जाने की सहमति प्रदान की ।

बैठक में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत, भू-धारण योजना में माण्डरे की माता, रसूलपुर झुग्गी झोंपड़ी, भगत सिंह नगर, रचना नगर, न्यू रचना नगर, शिव काॅलोनी एवं बिजली घर के पास पिण्टोपार्क, शांति नगर गोले का मंदिर क्षेत्र के पंजीकृत हितग्राहियों को पट्टे प्रदान करने के लिये शीघ्र कार्यवाही हेतु डी.एम ग्वालियर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये ।
इस बैठक में म.प्र. बीज निगम अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, विधानसभा के संयोजक  पारस जैन, मण्डल अध्यक्ष रमाकांत महते, शिव सिंह यादव, जबर सिंह गुर्जर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष गोड़ियाले, झुग्गी झोंपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जनवेद चैरसिया शामिल थे ।

LEAVE A REPLY