प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी कैप्टन रूप सिंह याद आये

0
333

ग्वालियर ।

देश भर के हाॅकी खिलाडियों को प्रेरणा प्रदान करने वाले कैप्टन रूप सिंह का उद्यान एक थीम पार्क के रुप में विकसित किया जाएगा तथा यहां कैप्टन रूप सिंह का हाॅकी खेलते हुए स्कल्पचर लगाया जाएगा। उक्ताशय के विचार महापौर डाॅ शोभा सतीश सिकरवार ने आज कैप्टन रूप सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर सिटी सेंटर बालभवन के पास स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक ग्वालियर पूर्व डाॅ सतीश सिंह सिकरवार, वार्ड 60 के पार्षद श्री केदार सिंह, समाजसेवी रविन्द्र सत्यार्थी एवं कैप्टन रूप सिंह के परिजन उपस्थित रहे।

चमका दिया था पार्क
सिटी सेंटर स्थित कैप्टन रूप सिंह उद्यान पर कैप्टन रूप सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर उद्यान विभाग व स्वास्थ्य विभाग नगर निगम के द्वारा उद्यान प्रतिमा स्थल की साफ सफाई, साज सज्जा की गई व उद्यान को आकर्षक बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान महापौर डाॅ शोभा सतीश सिकरवार द्वारा कैप्टन रूप सिंह के परिजनों का सम्मान किया गया। इस मौके पर उद्यान विभाग से नोडल उद्यान अधिकारी श्री रोहित तिवारी, उद्यान अधीक्षक श्री मुकेश बंसल, उद्यान पर्यवेक्षक श्री अंकित परिहार, श्री राजकुमार नागर व अन्य कर्मचारी जन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY