ग्वालियर – जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर षिकंजा कसने के उद्देष्य से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेष सिंह चंदेल,भापुसे के निर्देष पर ग्वालियर जिले में की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में शाम से देर रात तक कांबिग गष्त किया गया।
इस दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) ऋषिकेष मीणा,भापुसे, अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (अपराध/पूर्व) राजेष दंडोतिया, अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पष्चिम) गजेन्द्र वर्धमान तथा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयराज कुबेर एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गष्त किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा कॉम्बिंग गष्त का जायजा लिया गया और पुलिस द्वारा की जा रही कॉम्बिंग गष्त के दौरान उन्हे बैंक एटीएम एवं लॉज, ढाबा व धर्मषालाओं को भी चेक करने हेतु निर्देषित किया गया। ग्वालियर पुलिस की कांबिग गष्त से जिले के बदमाषों में हडकंप देखने को मिला है।
ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गष्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाषों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीषीटर बदमाषों की चैकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं लॉज, ढाबों को भी चैक किया। इस गष्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनषील इलाकों में भी गष्त की गई।
इस दौरान ग्वालियर जिले में कुल 110 गिरफ्तारी वारंट, 73 स्थाई वारंट तामील कराये गये साथ ही 454 गुण्डा एवं हिस्ट्रीषीटरों को चैक किया गया, इसके साथ ही अवैध शराब की तस्करी करने वाले 50 व्यक्तियों, सट्टा खिला रहे 14 सटोरियों, जुआ खेल रहे के 08 जुआरियों तथा अवैध हथियार के 05 प्रकरण में आरोपियों सहित अन्य प्रकरणों में 10 बदमाषों पर भी कार्यवाही की गई, जिसमें थाना बहोड़ापुर में एक वाहन चोर को मय चोरी की मोटर सायकिल सहित पकड़ा।
पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाषों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की, साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीषीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया गया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाषों की धरपकड़ की। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से यह कॉम्बिंग गष्त कराई गई।












