जम्मू कश्मीर के राज्यपाल को बर्खास्त किया जाए: पूर्व विधायक डॉ सुनीलम

0
163

ग्वालियर – जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में भ्रामक और झूठी बातें सार्वजनिक मंच पर कर उनकी छवि धूमिल करने के मामले में सजग नागरिकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है।

पूर्व विधायक डॉ सुनीलम सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अधिवक्ताओं ने बुधवार को महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल फूलबाग परिसर में जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्रपति से मांग की कि राज्यपाल मनोज सिन्हा को अविलंब बर्खास्त किया जाए। क्योंकि उन्होंने विदेश में पढे़ और बैरिस्टर की डिग्री धारण करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपमानित करने का काम किया है। गांधी उच्चस्तरीय शिक्षित होने के बावजूद राज्यपाल ने उन्हें अनपढ़ बताया है।

राज्यपाल मनोज सिन्हा के कथित बयान से करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को ठेस लगी है ।मनोज सिन्हा का यह बयान बेहद निंदनीय एवं असंवैधानिक है ।इसलिए राष्ट्रपति से सजग नागरिकों ने मांग की है कि ऐसे राज्यपाल को तुरंत उनके पद से हटाया जाए जो अपने पद की गरिमा का भी ख्याल नहीं रखता है। सजग नागरिकों ने जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी भेजा है ।डॉ सुनीलम ने बताया कि 23 मार्च को ग्वालियर के एक निजी विश्वविद्यालय में आयोजित डॉ राम मनोहर लोहिया पर आधारित व्याख्यानमाला में मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित थे।

इस दौरान उन्होंने लोगों को महात्मा गांधी के बारे में असत्य और भ्रामक जानकारी देकर राष्ट्रपिता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि वे भी उस कार्यक्रम में थे उन्होंने तुरंत ही अपनी आपत्ति ट्विटर के माध्यम से दर्ज कराई थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को केंद्र सरकार तुरंत ही संसद से बर्खास्त कर देती है लेकिन अपने राज्यपाल की बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी पर वह शांत है इससे लगता है कि केंद्र सरकार के इशारे पर ही पूरा खेल रचा गया है क्योंकि भाजपा और उसके आनुषंगिक संगठन पहले से ही महात्मा गांधी को लेकर उन्हें जब तब टारगेट करते रहते हैं।

LEAVE A REPLY