जिला प्रशासन के निर्देशन में निगम ने हटाया अतिक्रमण

0
143

ग्वालियर दिनांक 24 मार्च 2023- नगर निगम ग्वालियर द्वारा आज ग्राम रानीपुरा कैथवाली वाली बगिया में स्वर्णरेखा नहर हेतु अर्जित की गई भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस भूमि की बाजार कीमत लगभग 6 करोड रुपए है।

कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी  प्रदीप तोमर, तहसीलदार श्रीमती शारदा पाठक, भवन अधिकारी यशवंत मैकले, जोनल ऑफिसर  संजीव झा , राजस्व निरीक्षक सुधीर त्रिपाठी, पटवारी श्रीमती प्रीति चौरसिया एवं मादाखलत गैंग एवं पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।


भवन अधिकारी यशवंत मैकले ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम रानीपुरा कैथवाली वाली बगिया में स्वर्णरेखा नहर हेतु अर्जित की गई भूमि को  रामदास बाथम पुत्र हरगोविंद बाथम द्वारा अतिक्रमण किया गया था। भूमि 15000 वर्ग फुट है।

जिसका बाजार मूल्य लगभग ₹6 करोड रुपए है। मौके पर नगर निगम द्वारा राजस्व दल व पुलिस बल के उपस्थिति में हटाया गया। जिसका सर्वे क्रमांक 204 व 203 है। उक्त भूमि वर्ष 1985-86 में एवं 2001-02 में स्वर्णरेखा नहर हेतु अर्जित कर ली गई थी। जिसका मुआवजा राशि पूर्व में आवेदक द्वारा प्राप्त कर ली गई थी।

 

LEAVE A REPLY