(जबलपुर) सी.आर. प्रतिवेदन प्रस्तुत करने भटक रहे लोकसेवक

0
95

जबलपुर – मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि शिक्षा विभाग के नियमित कर्मचारियों को विगत पांच वर्षों की गोपनीय चरित्रावली (सी. आर.)प्रतिवेदन प्रस्तुत करना है।इस हेतु उन्हें पूर्व संस्था प्रमुखो के कार्यालयों में भटकना पड़ रहा है। कहीं-कहीं तो संस्था प्रमुख या तो सेवानिवृत हो गए या उनका निधन हो गया है। कुछ कोरोना के काल के गाल में समा गए।


मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि पूर्व में प्रति वर्ष शासकीय कर्मचारियों की गोपनीय चरित्रावली प्रतिवेदन तैयार कर संधारित होती थी। लोक सेवको को इस तरह यहाँ-वहाँ भटकना नहीं पड़ता था।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर, जी आर झारिया, अरविन्द विश्वकर्मा, भास्कर गुप्ता, नितिन तिवारी, आदेश विश्वकर्मा, विश्वनाथ सिंह,आकाश भील, ऋषि पाठक, दुर्गेश खातरकर, अजब सिंह, राकेश मून, चंद्रभान साहू, सुधीर गौर, आदि ने शासन प्रशासन से मांग की है, कि सक्षम अधिकारी, संस्था प्रमुख पूर्व की तरह प्रत्येक विभाग में प्रत्येक लोक सेवक की प्रति वर्ष गोपनीय चरित्रावली तैयार कर उनकी सेवा पुस्तिका रिकॉर्ड फ़ाइल में संधारित करें एवं समय समय पर वरिष्ठ कार्यालय द्वारा चाही गयी जानकारी समय पर प्रेषित करें, जिससे की लोक सेवकों को यहाँ -वहाँ भटकना न पड़े।

LEAVE A REPLY