जबलपुर – शुक्रवार सुबह नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में जैसे ही कर्मचारी पहुंचे तो उनके पैर के नीचे की जमीन खिसक गई। कार्यालय की सीढी पर ही एक युवक अचेत पड़ा था। काफी देर सब यही सोचते रहे की युवक नशे में सो रहा है।
लेकिन काफी देर बाद जब एक अधिकारी ने जाकर चैक किया तो युवक मृत हाल में पड़ा था। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस मृतक की पहचान कर रही है।
प्रथम दृष्टया में अधिक शराब पीने से हुई मौत का मामला समझ आ रहा है। वहीं इस घटना के बाद पूरे नगर निगम मुख्यालय की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गये हैं। यहां बड़ी संख्या में सिक्योरिटी गार्ड में सीसीटीवी वैâमरे तैनात हैं। उसके बाद रात में यहां बाहरी लोगों का आना जाना खत्म नहीं हो रहा है।












