राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्यों ने जबलपुर में हाईवे जाम करने का प्रयास किया

0
138

जबलपुर
मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27% आरक्षण की मांग जोर पकड़ रही है।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्यों ने जबलपुर में हाईवे जाम करने का प्रयास किया।

इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता खजरी खिरिया स्थित हाईवे पर पहुंच गए और बैनर लेकर हाइवे के बीचो बीच नारेबाजी करते हुए ओबीसी आरक्षण को लागू करने की मांग की।

इस मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें पहले तो समझाने का प्रयास किया लेकिन जब संगठन के कार्यकर्ता नहीं माने तो उन्हें हाईवे से जबरन पकड़कर सड़क के किनारे किया गया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

. सुधराम पटेल, संयोजक, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा

.  विजय तिवारी, टी आई, गोहलपुर थाना

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोट

LEAVE A REPLY