जबलपुर – सड़क सुरक्षा जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज एवं अन्य संस्थानों में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कल शहर के मुख्य के मुख्य चौराहों तीन पत्ती चौक, ब्लूक चौक, रानीताल चौक, दमोह नाका, दीनदयाल, छोटीलाईन फाटक, मदनमहल चौक, घमापुर, अधारताल तिराहा में यातायात जागरुकता सप्ताह के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
इसके बाद यातायात नियमों के संदेशों वाले पंपलेट बांटे गये। इसी क्रम में स्टेमफील्ड स्कूल एवं अन्य स्कूल संस्थानों में भी सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर कार्यशाला आयोजित कर यातायात के प्रति जागरुक कर यातायात जिसमें नियम पालन करने शपथ दिलाई।












