(जबलपुर) बाईकों में भिडंत, २ घायल

0
94

जबलपुर – बेलखेड़ा थाना अतंर्गत बेलखेड़ा पुलिया के पास मेन रोड पर एक बाईक ने दूसरी बाईक में टक्कर मार दी, जिसमें सवार दो युवक नीचे गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बेलखेड़ा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भैरोघाट निवासी प्रकाश िंसह गौंड अपने बड़े भाई हरि िंसह गौंड एवं साथी मुकेश तीनों मजदूरी करने शहपुरा गए थे।

जहां से वापस आते समय शहपुरा बस स्टेंड पर गांव के इंद्रापाल लोधी मिला जिसकी बाईक में हरि सिंह बैठ गया और प्रकाश की बाईक में मुकेश परते बैठा हुआ था। घर आते समय शाम लगभग ६ बजे बेलखेड़ा पुलिया के पास मेन रोड पहुंचे, तभी बाईक क्रमांक एमपी ३४ एमके ९२०६ के चालक ने प्रकाश सिंह गौंड की बाईक में टक्कर मार दिया, जिससे प्रकाश और मुकेश दोनों बाईक सहित नीचे गिरकर घायल हो गए और बाईक चालक टक्कर मारकर पिपरियाकला तरफ भाग गया।

हरिसिंह ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बाईक चालक के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा २७९, ३३७ के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है।

LEAVE A REPLY