जेयू:दो दिवसीय बूटकेंप का हुआ समापन

0
102

ग्वालियर – जीवाजी विश्वविद्यालय और एआईसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय बूटकेंप का समापन बुधवार को जेयू के गालव सभागार में किया गया।केंप के दूसरे दिन शहर के युवा उद्यमी तुषार धवन, नितिन पमनानी, वैभव दीक्षित, राशि अग्रवाल, सौम्या राजे, शुभम पाठक, आकाश अरोरा उपस्थित रहे।उन्होंने छात्रों को स्टार्टअप शुरू करने के तरीके बताए।हाफऑनियन की सीईओ सौम्या राजे ने कहा कि अगर आपको स्टार्टअप शुरू करना है तो दोस्त अच्छे बनाओ,अपनी ग़लती को स्वीकार करो, इच्छाओं को कम करो तभी आप सफल हो सकते हैं।

केंप में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।कार्यक्रम का संचालन हर्षिता घनघोरिया व शिवांशी शुक्ल ने किया।डॉ.सुमन जैन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस अवसर पर डॉ.रवि कुमार पटेल,कृष्णकांत चतुर्वेदी,तुषार धवन,नितिन पमनानी, वैभव दीक्षित, राशि अग्रवाल,सौम्या राजे,शुभम पाठक,आकाश अरोरा सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY