राज्यपाल मंगुभाई पटेल अल्प प्रवास पर ग्वालियर पधारे

0
91

ग्वालियर – ग्वालियर 14 मार्च 2023/ मध्यप्रदेश के राज्यपाल  मंगुभाई पटेल का अल्प प्रवास (ट्रांजिट विजिट) पर मंगलवार को ग्वालियर आगमन हुआ। राज्यपाल पटेल भिण्ड जिले के भ्रमण के बाद दोपहर लगभग 2 बजे सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के साथ हैलीकॉप्टर द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचे। यहाँ पर थोड़ी देर रूकने के पश्चात राज्यपाल श्री पटेल ने वायुमार्ग से भोपाल के लिये प्रस्थान किया।
विमानतल पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर  अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी एवं अपर कलेक्टर  एच बी शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY