लाडली बहना योजना के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर पांच क्षेत्राधिकारी, 4 राजस्व कर संग्रहक एवं 10 कंप्यूटर ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी

0
151

ग्वालियर।

नगर निगम ग्वालियर द्वारा निगम मुख्यालय में रविवार को आयोजित लाडली बहना योजना के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर पांच क्षेत्राधिकारी, 4 राजस्व कर संग्रहक एवं 10 कंप्यूटर ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार की सर्वाधिक प्राथमिकता वाली योजना लाडली बहना योजना के अंतर्गत आज निगम मुख्यालय के प्रशासनिक भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उक्त प्रशिक्षण बैठक में सोनू त्रिपाठी पार्षद वार्ड क्र 32, श्रीमती अपर्णा पाटिल पार्षद वार्ड क्र 58, महेन्द्र आर्य पार्षद वार्ड क्र 16, श्रीमती उमा शिव सिंह पार्षद वार्ड क्रमांक एवं श्रीमती मोनिका मनीष शर्मा पार्षद वार्ड क्रमांक 7, राहुल पाठक, महिला बाल विकास अधिकारी, सी.डी.पी.ओ, अतिबल सिंह यादव उपायुक्त, डॉ० प्रदीप श्रीवास्तव उपायुक्त, एवं नागेन्द्र सक्सैना नोडल अधिकारी कम्प्यूट्राईजेशन, संतोष कालेकर सहा. नोडल अधिकारी आदि की उपस्थिति में पी.पी.टी के माध्यम से योजना से संबंधित जानकारी / प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्र 03 राजेश परिहार, क्षेत्राधिकारी 11 वेद प्रकाश निरंजन, क्षेत्राधिकारी 18 बृज बिहारी चंसोलिया, क्षेत्राधिकारी 24 पुनीत राजपूत एवं क्षेत्राधिकारी 25 वेद प्रकाश चौहान, राजस्व टीसी क्षेत्र क्र 05 उत्तम जादौन,राजस्व टीसी क्षेत्र क्र 16 अभिषेक भदौरिया, राजस्व टीसी क्षेत्र क्र 19 दिनेश जाटव, राजस्व टीसी क्षेत्र क्र 22 रवि चौरसिया तथा 10 कम्प्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण में अनुपस्थिति के लिये कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये । ग्वालियर नगर निगम के 66 वार्ड में कुल 553119 महिलाओं को लाभ दिया जाना है जिसमें से 572100 महिलाओं के समग्र आईडी आधार से लिंक नहीं है जोकि लाडली बहना योजना के लाभ के लिए अति आवश्यक है।

LEAVE A REPLY