भांजी की शादी में आए मामा के साथ मारपीट

0
126

जबलपुर – सिहोरा थाना अंतर्गत ग्राम पौड़ीकला में भांजी की शादी में आए मामा के साथ तीन बदमाशों ने मारपीट की। सूचना पाकर मौके पर भांजा पहुंचा और बीच बचाव किया। लाठी और बके के हमले से मामा घायल हो गया और भांजे का मोबाइल व 8 हजार रुपए झगड़े के दौरान गिर गए। घायल मामा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिहोरा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गोलापाटी थाना नोहटा जिला दमोह निवासी 48 वर्षीय निजाम खान अपनी भांजी की शादी में ग्राम पौड़ीकला निवासी भांजे महबूब खान के यहां आया था। शनिवार की सुबह निजाम खान लगभग ६ बजे गांव के तालाब के पास शौच करने गया था।

सुबह लगभग 6:30 बजे तालाब के पास सकीना शराब के खाली पाव बीन रही थी जो उसे देखकर उसके पास आई और महबूब के यहां शादी में वैâसे आया कहते हुए गालीगलौज करने लगी, मना करने पर सकीना का भाई अकरम, असलम और नंदू ने मारपीट कर बका व लाठी से हमला कर दिया। झगड़े के दौरान महबूब का मोबाइल और जेब में रखे नगदी ८ हजार रुपए गिर गए। घायल मामा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है।

LEAVE A REPLY