ग्वालियर – जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा प्रारंभ किए जा रहे मेडीकल कॉलेज के संबंध में संभागीय आयुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मेडीकल कॉलेज प्रारंभ करने के संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग उच्च शिक्षा विभाग राजस्व विभाग से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति डीन मेडीकल कॉलेज एडीएम अधीक्षक जेएएच सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

संभागीय आयुक्त दीपक सिंह ने बैठक में कहा कि जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग को मेडीकल कॉलेज प्रारंभ करने के संबंध में भेजे गए प्रस्ताव के संबंध में डीन मेडीकल कॉलेज उच्च स्तरीय अधिकारियों से चर्चा कर कार्रवाई तीव्रता से कराने का प्रयास करें। इसके साथ ही कलेक्टर ग्वालियर द्वारा तुरारी ग्राम में आवंटित की गई १७.४५ हैक्टेयर भूमि जो उच्च शिक्षा को आवंटित की गई है। उक्त भूमि का खसरे में जीवाजी विश्वविद्यालय का नाम भी अंकित किया जाए।
जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा आवंटित भूमि का सीमांकन करने की मांग पर संभागीय आयुक्त श्री सिंह ने एडीएम श्री एच बी शर्मा को कहा कि राजस्व विभाग के माध्यम से सीमांकन का कार्य तत्परता से कराया जाए। इसके साथ ही अगर आवंटित भूमि पर किसी भी प्रकार का कोई अतिक्रमण हो तो उसे भी हटाया जाए। उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति से भी आग्रह किया कि आवंटित की गई भूमि का सीमांकन कराने के पश्चात विश्वविद्यालय बाउण्ड्रीवॉल बनाने का कार्य भी प्रारंभ करे। बैठक में मेडीकल कॉलेज में चिकित्सक एवं स्टाफ वâे साथ ही उपकरण की उपलब्धता के संबंध में भी चर्चा की गई।
—–राजेश शर्मा












