जबलपुर – विजयनगर थाना अतंर्गत ज्वॉय स्कूल के सामने एक सूने घर के दरवाजे का कुंदा उखाड़कर अज्ञात चोर ब्लूटूथ स्पीकर, नगदी १० हजार रुपए और सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए।

विजयनगर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वाय स्कूल सामने विजयनगर निवासी नरेश कुमार असाटी गत २६ फरवरी को दोपहर लगभग ३ बजे छतरपुर गए थे। दूसरे दिन पड़ोसी ने फोन पर उसके भतीजे सत्यम असाटी को चोरी की सूचना दी, सत्यम असाटी घर पहुंचा तो, दरवाजा का कुंदा उखड़ा था कमरे में रखा एक बोट कंपनी का ब्लूटूथ स्पीकर, मंदिर की ड्रॉज में रखे नगदी १० हजार रुपए और अलमारी में रखी सोने की अंगूठी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा ४५७, ३८० के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है।












