द्वारका में ट्रिपल मर्डर की वारदात से दंग है पड़ोसी

0
119

नई दिल्ली – विपिन गार्डन में रहने वाले लोगों को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि एक पिता दो नन्हीं सी जान को कैसे मौत के घाट उतार सकता है। वहीं सुनीता के भाई अखिलेश ने राजेश व उसके परिवार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों के अनुसार 2015 में उन्होंने सुनीता की शादी राजेश से की थी। सुनीता का मायका रोहिणी जिले के विजय विहार में है। वहीं राजेश मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह विपिन गार्डन में पिछले चार साल से किराए के मकान में रह रहा था। यहां उसने दो कमरे ले रखे थे। एक में वह अपने परिवार के साथ रहता था। जबकि दूसरे कमरे में माता-पिता रहते थे। पिता पुरुषोत्तम स्कूल से रिटायर्ड थे। उनकी पेंशन आती है।

द्वारका में ट्रिपल मर्डर की वारदात से दंग है पड़ोसी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस मकान में वारदात हुई है। वह चार मंजिला बना हुआ है। ग्राउंड फ्लोर पर राजेश परिवार के साथ रहता है। जबकि मकान मालिक व अन्य किराएदार ऊपर के फ्लोर में रहते हैं। वहीं राजीव के दोस्त अजय झा ने बताया कि वह राजेश का पड़ोसी है। उन्होंने बताया कि वह गया बिहार के रहने वाले हैं। उनके पिता शिक्षक के पद से रिटायर हुए हैं। वह ठीक से सुन नहीं पाते हैं जबकि राजीव राव तुलाराम अस्पताल में ईएनटी विभाग में डॉक्टर हैं। माता-पिता राजेश के साथ ही रहते थे। जबकि राजीव अपने भाई से कुछ दूरी पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। अजय झा ने बताया कि वह राजेश के पड़ोसी थे और आते जाते उनकी दुकान पर मुलाकात हो जाती थी लेकिन उन लोगों ने राजेश को कभी तनावग्रस्त नहीं देखा।

सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद से आस पड़ोस में रहने वाले सभी लोग दंग हैं। लोग घटना पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार देर रात या रविवार सुबह किसी ने भी चिल्लाने की कोई आवाज नहीं सुनी। जबकि जिस तरह से हत्या को अंजाम दिया गया है। उससे साफ है कि वारदात के समय सुनीता जरूर चिल्लाई होगी। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो राजेश ने पहले पत्नी की हत्या की उसके बाद उसने अपने दोनों बच्चों की हत्या की। वहीं पड़ोस में रहने वाले दिन दयाल (मास्टर) का कहना है कि वह विपिन गार्डन में ही रहते है। वह रोज देखते थे राजेश कितने प्यार से अपने बड़े बेटे को स्कूल छोड़ने जाता था। उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि राजेश ने कैसे अपने बच्चों की हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY