चेंबर ऑफ कॉमर्सः कार्यकारिणी में 6 सदस्य किये मनोनीत

0
114

ग्वालियर –  मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स ग्वालियर ( MPCCI) के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने संविधान के अध्याय-3 की धारा-17(8) के अन्तर्गत प्राप्त अधिकार का प्रयोग करते हुए रामनिवास अग्रवाल,  आशुतोष अग्रवाल,  कृष्ण बिहारी गोयल,  सुशांत सिंघल,  जितेन्द्र जाजू एवं  साधना जैन को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामांकित किया है ।

अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल द्वारा संविधान की धारा-17(8) के तहत्‌ प्राप्त अधिकार का प्रयोग करते हुए आज 06 कार्यकारिणी सदस्यों को किया नामांकित

इस अवसर पर संयुक्त अध्यक्ष-हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल ने उपरोक्त सभी नामांकित सदस्य महानुभावों को कार्यकारिणी सदस्य बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं ।

 

LEAVE A REPLY