हिंदू इको सिस्टम शनिवार को वितरित करेगा 101 रामचरित मानस

0
119

ग्वालियर।

हिंदुओं में जागृति लाने और उन्हें सबल बनाने के लिए कार्यरत हिंदू इको सिस्टम द्वारा 25 फरवरी शनिवार को सायं 5 बजे मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पड़ाव पुल के नीचे 101 रामचरितमानस का वितरण किया जाएगा।यह जानकारी हिंदू इको सिस्टम के प्रदेश समन्वयक ब्रजराज सिंह ने शुक्रवार को होटल प्रहलाद इन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। उन्होंने बताया कि देखने में आता है कि रामचरितमानस अब सिर्फ मंदिरों तक सीमित रह गई है। इसे प्रत्येक हिंदु घर में पहुंचाकर हिंदूओं को जागृत करने के लिए इस बात पर जोर दिया जाएगा कि युवा पीढ़ी इसका अध्ययन करें। इसके लिए वार्ड समन्वयक और कार्यकर्ता लोगों में चेतना लाने के साथ घर-घर रामचरितमानस पढ़ी जाए इसके लिए प्रयास करेंगे। कुछ विरोधी तत्वों द्वारा रामचरितमानस की कुछ चौपाईयों के प्रति दुर्भावना फैलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग ग्रंथों को राजनीतिक वोट बैंक के कारण ऐसा कर रहे हैं। हमारी सोच यह है कि ग्रंथ का अच्छी तरह अध्ययन करें फिर उसकी अच्छाइयों को अपने जीवन में धारण करें।

वैसे ग्रंथ किसी भी वर्ग का हो उसमें सभी अच्छाइयां लिखी हो ऐसा संभव नहीं है। पत्रकार वार्ता में संजय राय, मीडिया समन्वयक सामाजिक कमल,मनीष सोनी भी उपस्थित थे। सामाजिक कमल ने बताया कि शनिवार को मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर रामचरितमानस वितरण के दौरान बड़ी संख्या में हिंदूजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। हिंदू इकोसिस्टम का पहला लक्ष्य 101 रामचरितमानस वितरण का है। इसके बाद इसमें और वृद्धि की जाएगी।

LEAVE A REPLY