JU में दो दिवसीय अधिवेशन, जुटेंगे देश के विख्यात पुरातत्वविद

0
173

 

ग्वालियर, जीवाजी विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा मध्य प्रदेश इतिहास परिषद के 40 वे अधिवेशन का आयोजन विश्वविद्यालय के सभागार में 24 से 26 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है । अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पदमश्री पूर्व क्षेत्रीय निर्देशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण नई दिल्ली के डॉ केके मोहम्मद अपने व्याख्यान देंगे । जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अविनाश तिवारी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। अतिरिक्त महानिदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण नई दिल्ली प्रोफेसर आलोक त्रिपाठी अपना व्याख्यान देंगे।

अधिवेशन आयोजन समिति के सचिव प्रो. एसके द्विवेदी, प्रो. सांतिदेव सिसोदिया तथा जनसंपर्क अधिकारी विमलेंद्र सिंह राठौर ने एक पत्रकार वार्ता में दी । उन्होंने जानकारी देते हुए बताया इस अधिवेशन में संपूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय आदि स्थानों से विद्वान एवं शोधार्थी सहित लगभग 200 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिसमें प्रमुख अतिथियों के व्याख्यान के पश्चात तकनीकी सत्र प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययन शाला के संग्रहालय में आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY