अधिग्रहण की गई जमीन का मिला 20 लाख का मुआवजा, जालसाजी कर हड़पा

0
88

भोपाल – परवलिया सड़क थाना इलाके मे फरियादी को अधिग्रहण की गई जमीन का सरकार से मिला 20 लाख का मुआवजा उसके नाना, दो मामा, मौसी सहित पॉच लोगो द्वारा जालसाजी कर हड़पने का मामला सामने आया है। थाना पुलिस के अनुसार फरियादी खेजड़ादेव गांव, ईटखेड़ी निवासी हेमराज अहिरवार पुत्र तुलाराम ने लिखित शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि वह पेशे से खेती किसानी करते हैं। ग्राम परवलिया सड़क में उनके नाना वीरभान ने अपनी जमीन में बेटी कला बाई, रेशम बाई और बेटे अचल सिंह व राम सिंह को हिस्सा दिया था। अधिग्रहण की गई जमीन का मिला 20 लाख का मुआवजा, जालसाजी कर हड़पा

साल 2013 में इलाके में हाईवे निर्माण के लिए शासन ने जमीन मालिक वीरभान और उसके दोनों बेटों व दोनों बेटियों की जमीन का अधिग्रहण किया था। इस जमीन के बदलेशासन ने 20 लाख 94 हजार से अधिक रुपए का मुआवजा मंजूर किया था। इस दौरान फरियादी की मां कला बाई की मौत हो गई, और कला बाई के हिस्से की जमीन का नामंतरण हेमराज के नाम पर हो गया। जिसके चलते मुआवजे की रकम मिलने का मामला रुक गया।

फरियादी का आरोप है कि उसके नाना वीरभान, मामा अचल सिंह व राम सिंह और मौसी रेशमा बाई ने अपने साथी राधेश्याम के साथ मिलकर हेमराज के नाम से एक फर्जी शपथ पत्र तैयार किया कि वह अधिग्रहण हुई जमीन का मुआवजा संयुक्त खाता में ट्रांसफर करने की सहमती देता है। और इस तरह जालसाजी से साल 2017 में आरोपियों के संयुक्त खाते में मुआवजा राशी आ गई। इसकी जानकारी लगने पर हेमराज ने शिकायत की जिसकी जॉच के बाद पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ चार सौ बीसी सहित अन्य धाराओ मे मामला कायम कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY