बहु के साथ बाहर बैठकर पड़ोसियो से कर रही थी बातचीत, अंदर बेटे ने लगा ली फांसी

0
66

भोपाल – कमला नगर थाना इलाके मे एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय कालू उर्फ कमल कांत यादव पिता नरेश यादव पुराना सबरी नगर में रहता था। कालू अविवाहिता था, घर मे ही मॉ, छोटा भाई और बहू रहती थी। निजी काम करने वाले कालू को शराब पीने की लत थी। परिवार वालो ने बताया कि बीती देर शाम करीब सात बजे वह काम से वापस आया था, उस समय मॉ और बहू घर के बाहर बैठकर पड़ोसी महिलाओ से बातचीत कर रही थी।

बहु के साथ बाहर बैठकर पड़ोसियो से कर रही थी बातचीत, अंदर बेटे ने लगा ली फांसी

कालू अदंर गया और दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद जब मॉ और बहू घर के अंदर जाने लगी, लेकिन काफी आवाजे देने पर भी न तो बेटे ने कोई जवाब दिया और न दरवाजा खोला। जैसै तैसै भीतर झांकने पर कालू का शरीर फॉसी के फंदे पर झूलता नजर आया। इसके बाद पड़ोसियो ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल खुदकुशी के कारणो का खुलासा नहीं हो सका है, जिसकी पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY