ग्वालियर। विकास यात्रा ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के वार्ड क्रमांक-42 में पहुँची। जनकगंज सिविल डिस्पेंसरी से सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के नेतृत्व में सभापति मनोज तोमर, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती ममता अजय तिवारी, पार्षद मोहित जाट ने वार्ड की विभिन्न गलियों में भ्रमण कर लोगों को सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए स्वच्छता में सहयोग करने की अपील की।

विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास के साथ हितलाभ भी वितरित किए
विकास यात्रा में विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन के साथ लाडली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित देवी स्वरूप कन्याओं, आयुष्मान भारत कार्ड, श्रमिक कार्ड, राशन पर्ची सहित शासन की अन्य योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विकास यात्रा के दौरान सभी जनप्रतिनिधि नागरिकों के साथ जनसेवा का संकल्प ले रहे हैं। साथ ही विकास यात्रा समापन के अवसर पर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र सौंपे एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया।












