प्रोपर्टी डीलर की पार्टनर ने की गोली मारकर हत्या

0
102

हरिद्वार 06 फरवरी। प्रोपर्टी कारोबार में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में प्रोपर्टी डीलर को उसके पार्टनर ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घटना में प्रोपर्टी डीलर के दोस्त और उसके भाई को भी गोली मारी गयी है जिनकी हालत खतरे से बाहर है। सूचना पर पुलिस आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया। मृतका का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल द्वारा किया गया।

पुलिस ने मृतका के भाभी की ओर से मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात कनखल थाना क्षेत्र जगजीतपुर में एक प्रोपर्टी डीलर अमरदीप चैधरी को उसके प्रोपर्टी कारोबार में पार्टनर राजकुमार मलिक ने गोली मारकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि गोलीकांड में बीच बचाव करने पहुंचे अमरदीप चैधरी के दोस्त सोनू राठी और उसके भाई बादल चैधरी को भी गोली मारी गयी है लेकिन दोनों खतरे से बाहर है। घटना के बाद हत्यारोपी राजकुमार फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटना की जानकारी आलाधिकारियों को दी। सूचना पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सीओ सिटी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए वारदात की की जानकारी ली। पुलिस ने मेला अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में दो चिकित्सकों के पैनल ने मृतक का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों के सुपूर्द कर दिया। घटना की वजह प्रोपर्टी कारोबार में पैसों के लेनदेन बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पार्टनर के दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। घटना के वक्त अमरदीप चैधरी के साथ मौजूद रहे उनके दोस्त सोनू राठी ने बताया कि बीती रात राजकुमार मलिक ने अमरजीत चैधरी को अपने घर पैसों के लेनदेन के लिए बुलाया था। अमरदीप चैधरी उसको साथ लेकर राजकुमार के घर पहुंचे।

राजकुमार अमरदीप चैधारी को भीतर के कमरे में लेकर चले गये। जहां पर राजकुमार राठी के दो बेटे हर्षदीप और मनदीप समेत दो अन्य मौजूद थे। प्रोपर्टी सौदे के मद्देनजर 50 हजार देने लगे। आरोप है कि इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और राजकुमार ने अमरदीप चैधरी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर वह भीतर पहुंचा तो उसपर भी फायरिंग की गयी गोली बंगल को छुती हुई निकल गयी। वह अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागा और घटना की जानकारी अमरदीप चैधरी के भाई बादल को दी। जब वह बाइक से मौके पर पहुंचा तभी उसपर भी फायरिंग की गयी उसको भी गोली लगी है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन हत्यारोपी राजकुमार घटना स्थल से फरार हो गया। सोनू राठी ने आरोप लगाया कि राजकुमार ने अपने बेटों के साथ मिलकर अमरदीप चैधरी को तीन गोलियां मारी जिसमें दो गोली उसके सिर को सटा कर मारी गयी है। हत्यरोपियों ने घटना में दस गोलियां चलाई। घटना के सम्बंध में मृतक की भाभी की ओर से कनखल थाने में तहरीर देकर मुकदमा जर्द कराया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पुलिस आलाधिकारी पूछताछ करने में जुटे हैं लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

LEAVE A REPLY