ऐतिहासिक, दूरदर्शी और देश को नई दिशा देने वाला है बजट: मंत्री नरेंद्र तोमर

0
97

ग्वालियर, प्रवास पर पहुंचे एक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज ग्वालियर के एक निजी होटल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्र सरकार द्वारा गत रोज संसद में पेश किए गए आम बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक दूरदर्शी और देश को एक नई दिशा देने वाला बजट पेश किया है।

कोविड-19 के बावजूद 45 लाख करोड़ के इस बजट में भारत सरकार ने पूरे देश को तरक्की की नई राह पर जोड़ने का काम किया है जिसके चलते भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी शक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है और केंद्र सरकार की मंशा है कि आने वाले सालों में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनी जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा आम बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के साथ ही डिफेंस होम एग्रीकल्चर रोड ट्रांसपोर्ट और रेल सुविधा को बढ़ाने के लिए जरूरी प्रावधान किए गए हैं।

कृषि के रिण 20 लाख करोड़ तक के माफ किए जाने का बजट भी प्रावधान में किया गया है. इसके साथ ही 2 लाख 40 हजार करोड रुपए का प्रावधान रेल बजट के लिए किया गया है जिसमें मध्य प्रदेश के 80 स्टेशनों का उन्नयन किया जाएगा जिसमें ग्वालियर डबरा श्योपुर सहित आसपास के सभी स्टेशनों का विकास तो होगा ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन के विकास के लिए 500 करोड़ों रुपए की राशि मंजूर की गई है और आने वाले समय में यह स्टेशन भव्य रुप से नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY