21 फरवरी को शादी करें और पाएं 55 हजार नकद व दहेज का सामान

0
117

 6 फरवरी को पंजीयन की अंतिम तिथि

ग्वालियर, नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत दिनांक 21 फरवरी को फुलैरा दोज को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कराया जा रहा है। इस सम्मेलन में शहर के नागरिक अपने बच्चों के विवाह कराने के लिए 06 फरवरी शाम 4 बजे तक पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिये आप सिटी सेंटर निगम मुख्यालय स्थित जनकल्याण शाखा के साथ ही जनमित्र केन्द्रों, सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में आवश्यक दस्तावेज जमा कर पंजीयन करावें।

उपायुक्त डाॅ. अतिबल सिंह यादव ने बताया कि शहर के नागरिक नगर निगम से संपर्क कर गरीब कन्याओं के विवाह करा सकते हैं। विवाह एवं निकाह संस्कार का पूर्ण कार्य निःशुल्क कराया जावेगा। पात्रता हेतु लड़की की उम्र 18 वर्ष व लड़के की उम्र 21 वर्ष के प्रमाण पत्र, कन्या मप्र की मूल निवासी हो। इसके साथ ही कन्या का बैंक खाता नम्बर, वर व कन्या के फोटो, आधार नम्बर, समग्र परिवार आई.डी., म.प्र. का मूल निवासी प्रमाण पत्र तथा दो-दो फोटो आवेदन पत्र में लगाना अनिवार्य है। योजना के तहत प्रत्येक जोडे को 55 हजार का लाभ जिसमें विवाह खर्चा, सामाग्री एवं नगद राशि शामिल है, का लाभ प्रदान किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि मप्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह की तिथि घोषित कर दी गई है। यह विवाह आयोजन 21 फरवरी एवं 9 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त डाॅ अतिबल सिंह यादव के मोबाइल 9644405751 एवं जनकल्याण अधिकारी श्री महेन्द्र शर्मा के मोबाइल 9644405737 पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY