अब तक 11 हजार 365 घन मीटर अवैध रेत हुआ है जब्त
जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण को सख्ती से रोकने के लिए विशेष मुहिम जारी है। इस कड़ी में जिला प्रशासन के निर्देश पर गई खनिज विभाग की टीम ने डबरा अनुविभाग में छापामार कार्रवाई कर दो स्थानों पर अवैध रूप से भण्डारित रेत जब्त किया है।

जिला खनिज अधिकारी श्री प्रदीप भूरिया ने बताया कि डबरा क्षेत्र के देवगढ़ व जिगिनिया में खनिज विभाग की टीम के द्वारा 880 घन मीटर रेत जब्त किया गया है। रेत के अवैध भण्डारण में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
खनिज अधिकारी श्री भूरिया ने बताया कि जिले में अलग-अलग स्थानों पर अभी तक 11 हजार 365 घन मीटर अवैध रेत जब्त कर राजसात करने की कार्रवाई की गई है। इससे खनिज नियमों के तहत विभाग को लगभग 40 लाख रूपए की राशि प्राप्त होगी।












