अर्टिका कार में 2 लाख 60 हजार रूपये का 65 किलो डोडा चूरा बरामद किया है

0
133

ग्वालियर –  क्राइम ब्रांच व थाना मोहना पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्करों से अर्टिका कार में 2 लाख 60 हजार रूपये का 65 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। कार की डिग्गी में छुपा कर यह नशीला पदार्थ लाया जा रहा था। पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है जो की राजस्थान से यह डोडा चूरा लेकर आए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन श्रीवास्तव, गोपीचंद लोढ़ा और रामविलास लोढ़ा के रूप में हुई है।

जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना मोहना व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने थाना मोहना क्षेत्र के टीकला तिराहा ए.बी रोड पर वाहन चैकिंग के लिए लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौराने एक सफेद रंग की अर्टिका गाड़ी आती हुई दिखी जिसने पुलिस चैकिंग को देखकर कार वापस लौटाने का प्रयास किया, परन्तु चैकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा गाड़ी को घेराबंदी कर रोक लिया गया।

पुलिस टीम को कार के अंदर तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे दिखे. पुलिस टीम द्वारा कार की तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट व डिग्गी में प्लास्टिक की बोरी रखी हुई पाई गई जिन्हे खोलकर देखा गया तो उनमें डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया। जिसकी तोल कराने पर 65 किलो डोडा चूरा कीमती लगभग 02 लाख 60 हजार रूपये का होना पाया गया एंव अवैध मादक पदार्थ परिवहन में उपयोग लाई गई अर्टिका कार कीमती करीबन 09 लाख रूपये एंव डोडा चूरा को विधिवत जप्त कर तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन श्रीवास्तव, गोपीचंद लोढ़ा और रामविलास लोढ़ा के रूप में हुई है. आरोपी राजस्थान से यह डोडा चूरा लेकर आए थे पुलिस फिलहाल उनसे पूछताछ में जुटी है।

LEAVE A REPLY