कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित हो रही “64वी अखिल भारतीय गेहूँ एवं जौ अनुसंधान कार्यकर्ता गोष्ठी” में होंगे शामिल

0
42

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 अगस्त को ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। ग्वालियर प्रवास के दौरान कृषि मंत्री  चौहान राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में “64वी अखिल भारतीय गेहूँ एवं जौ अनुसंधान कार्यकर्ता गोष्ठी” में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना भी इस आयोजन में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान 26 अगस्त को प्रात: लगभग 9.50 बजे वायुमार्ग द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल महाराजपुरा पहुँचेंगे। यहाँ सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर प्रात: लगभग 10.25 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार पहुँचेंगे और “64वी अखिल भारतीय गेहूँ एवं जौ अनुसंधान कार्यकर्ता गोष्ठी” में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री चौहान कृषि विश्वविद्यालय से प्रस्थान कर अपरान्ह 2.15 बजे विशेष विमान द्वारा ग्वालियर से दतिया एयर स्ट्रिप के लिये प्रस्थान करेंगे और वहाँ पहुँचकर सड़क मार्ग से आरएलबीसीएयू झाँसी (दतिया कैम्पस) जायेंगे। चौहान यहाँ पर वेटनरी एण्ड क्लीनिक कॉम्प्लेक्स सह रेसीडेंसल एरिया का लोकार्पण करेंगे।

LEAVE A REPLY