जीवाजी विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी संस्थान में हुए केंपस प्लेसमेंट में 4 छात्रों का चयन

0
97

ग्वालियर – जीवाजी विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी संस्थान में आयोजित केंपस प्लेसमेंट में प्लस 91 लैब्स कम्पनी की चयन प्रक्रिया को पास करने के बाद 4 छात्रों का चयन किया गया । संस्थान में हुए ऑफलाइन केंपस प्लेसमेंट में विश्वविद्यालय की अध्ययन शालाओं के बी.ई., एम.सी.ए. , एम.एस. सी. (कंप्यूटर साइंस) के साथ ही एम.बी.ए पाठ्यक्रम के छात्रों ने भाग लिया ।

अंतिम चरण को पास करने वाले छात्रों को सेल्सफोर्स डवलपर एवं मोबाइल एप डवलपर जैसे जोब प्रोफाइल पर चयन हुआ है। कंपनी के निदेशक निवर्ति जैन एवं एच. आर. चारू सिंह ने 2.4 लाख तक के सालाना पैकेज के ऑफर लेटर अभियांत्रिकी संस्थान मे रेक्टर प्रो. डी.एन.गोस्वामी की उपस्थिति में छात्रों को दिए गए ।

चयनित होने वाले छात्रों में आशी जैन एम.सी.ए, पुष्पांक पटेल बी.ई., दीपांशु गोयल, शोएब खान एम.बी.ए. पाठ्यक्रम के छात्र हैं
अभियांत्रिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर संजय कुमार गुप्ता तथा शिक्षकों ने चयनित छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी ।

LEAVE A REPLY