ग्वालियर स्मार्ट सिटी की 30वी बोर्ड बैठक सम्पन्न…. बोर्ड मीटिंग में हुई विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा

0
125

ग्वालियर – ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कोरपोरेशन लिमिटेड की आज बुधवार को बोर्ड मीटिंग कमांड कंट्रोल सेंटर में सम्पन्न हुई। बैठक में ग्वालियर स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत किये जा रहे विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा संचालक मंडल द्वारा की गई।

बैठक में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, निगमायुक्त किशोर कन्याल, बोर्ड मीटिंग में निदेशक मंडल के निदेशक प्रशान्त मेहता, सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती नीतू माथुर, महापौर प्रतिनिधी के रुप मे कृष्णराव दिक्षित सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वही केंद्र शासन के नॉमिनी अशोक कुमार बवाल व बोर्ड के अन्य सदस्यो ने वीडियो कॉनफ़्रेंसिंग के माध्यम से अपनी भागीदारी दी।

बैठक की शुरुआत मे पिछली बोर्ड बैठक के बिन्दूओ पर चर्चा के साथ स्मार्ट सिटी द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो की प्रगति की विस्तृत जानकारी से निदेशक मंडल को अवगत कराया गया। बैठक की शुरुआत में स्मार्ट रोड परियोजना पर चर्चा करते हुए सीईओ श्रीमती नीतू माथुर ने बोर्ड को जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट रोड परियोजना के प्रथम फेज मे महल गेट से मांडरे की माता तक बनाई गई स्मार्ट रोड को लेकर जनप्रतिनिधिओ से कुछ सुझाव प्राप्त हुये थे।

जिन्हे करने के लिये बोर्ड की स्वीकृति की आवश्यकता है। जिसके बाद इस कार्य को शुरु किया जा सकेगा। जिस पर बैठक में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि स्मार्ट रोड परियोजना मे जो भी वेरियेशन आ रहे है, उन्हे नियमानुसार व पारदर्शिता के साथ निविदा प्रक्रिया अनुसार ही करवाया जाये। वही निदेशक मंडल के सदस्य श्री प्रशांत मेहता नें थीम रोड पर दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन पर लगे हेरिटेज पोल की तरह पोल लगाने का सुझाव दिया।

बैठक में विभिन्न परियोजना में बची राशि और इस राशि का शहर विकास के लिए कैसे प्रयोग हो सके इसको लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। श्रीमती माथुर ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि इस शेष राशि से शहर विकास की कुछ नई परियोजनाएं बनाकर हाइलेवल कमेटी को स्वीकृति हेतु भेजा गया था जिसमे कमेटी द्वारा शहर में 18508 मीटर की 12 नई रोड, 10 नए स्मार्ट वाशरूम कैफ़े, दौलतगंज मार्केट का पुर्ननिर्माण सहीत सेफ सिटी सर्विलेंस परियोजना को सैदांन्तिक स्वीकृति दी है। बैठक मे इन मुख्य परियोजना को लेकर प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी साझा की गई। सीईओ श्रीमती माथुर ने बोर्ड को जानकारी देते हुये बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा ली गई शहर की एडिशनल रोडो में एडवाइजरी कमेटी सहीत अन्य विभागो और संस्थाओ से प्राप्त सुझाव के आधार पर कुछ रोडो की जगह अन्य रोडो को जोडा गया है। जो बहुत ही खराब स्थिती में है।

बैठक में गार्वमेंट प्रेस बिल्डिंग, तानसेन रोड से रेसकोर्स रोड को जोडने वाली रोड का चौडीकरण, हुजरात मार्केट, आईएसबीटी सहीत प्रवेश द्वार के कार्यो की प्रगतिरिपोर्ट पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के अंत मे बोर्ड के सदस्यो नें निर्देशित किया की स्मार्ट सिटी द्वारा जो भी विकास कार्य शहर में करवाये जा रहे है और जो कार्य अंतिम चरण में है उन्हे शीघ्र अति शीघ्र गुणवत्ता के साथ समय सारणी तैयार कर पूर्ण कराया जाये, ताकि शहर की जनता को इन कार्यो का लाभ मिल सके।

LEAVE A REPLY