सासनी – आर्य समाज सासनी द्वारा संचालित दयानंद बाल मंदिर में नव संवत्सर का भव्य स्वागत करते हुए 200 वॉ आर्य समाज स्थापना दिवस बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
मंगलवार को दयानंद बालमंदिर में पूर्व मंत्री वेद प्रकाश भार्गव तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ कर चहुंओर शांति के लिए आहूतियां दी गई।
वहीं नवसंवत्सर का स्वागत करते हुए बच्चों को वैदिक जानकारियां दी ग
ई। साथ ही प्राचीन वीलेश्वर महादेव मंदिर पर श्री रामचरित मानस का नौ दिवसीय पाठ कराया गया।
कार्रक्रम में सुरेश चंद गुप्ता अंतरंग सदस्य आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ, वेद प्रकाश शास्त्री, नरेश चंद्र वाष्र्णेय, निर्मल कुमार वाष्र्णेय, बनवारी लाल वर्मा, विद्याभूषण गर्ग, अमन भार्गव, अर्चना शर्मा, विनय माहेश्वरी, उषा गुप्ता, श्री रामचरित मानस पाठ में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष डॉ अमित भार्गव, उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंघल, विद्याभूषण गर्ग, डॉ विकास सिंह मंत्री, प्रेम की कुशवाह जिला उपाध्यक्ष भाजपा हेमंत कौशल, महंत सुरेश चंद शर्मा, डॉ सहदेव शर्मा, विपिन अग्रवाल आदि मौजूद थे।











