15 फरवरी तक एमपी टास एवं एनआईसी 2.0 पर दर्ज कराएं छात्रवृत्ति आवेदन

0
69

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लंबित छात्रवृत्ति और आवास सहायता आवेदनों को जल्द से जल्द दर्ज कराने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने दिए हैं। इस क्रम में सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग द्वारा जिले में संचालित विश्वविद्यालयों के कुल सचिव, अधिष्ठाता, नोडल अधिकारी एवं शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य को एमपी टास एवं एनआईसी 2.0 पर 15 फरवरी तक आवेदन दर्ज कराने के लिये पत्र लिखकर सूचित किया गया है।

LEAVE A REPLY