सड़कों के जख्म भरना शुरू

0
261

निगम अमले ने विभिन्न सड़कों पर किया पेंच रिपेयरिंग
ग्वालियर ।

बारिश के बाद सड़कों में हुए गड्ढों को भरने के लिए नगर निगम के अमले ने तत्परता से कार्य प्रारंभ कर दिया है और नागरिकों की सुविधा के लिए शहर की सड़कों डंबर डालकर सड़कों के गड्ढे भरे जा रहे हैं। आज शहर के अनेक स्थानों पर प्रमुख सड़कों के गड्ढों पर पेच रिपेयरिंग का कार्य कराया गया।
सहायक यंत्री पेंच रिपेयरिंग रोहित तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार एवं नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा तेजी से सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिसके तहत आज आनंद नगर, आदित्यपुरम, दीनदयाल नगर, शिंदे की छावनी, हुरावली मैन रोड पर, पडाव पुल, शब्द प्रताप आश्रम, ठाठीपुर, मुरार, हेम की परेड, कम्पू, गुडा गुडी का नाका, नाका चन्द्रबदनी सहित अन्य क्षेत्रों में निगम अमले द्वारा आवश्यकता अनुसार डंबर एवं मोरम इत्यादि डलवा कर पेंच रिपेयरिंग कराई गई।

LEAVE A REPLY