सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह होंगे मुख्य अतिथि

0
96

सिटी रिपोटर ग्वालियर !

स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रदेश के समस्त जिलों में भूस्वामि
अधिकार अभिलेख के वितरण का कार्यक्रम 18 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। ग्वालियर जिले का मुख्य कार्यक्रम बाल भवन के सभागार में दोपहर 12.30 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह होंगे। कार्यक्रम में जिले के 8 हजार 21 हितग्राहियों को भू-स्वामि अधिकार अभिलेख (सम्पत्ति कार्ड) का वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चयनित
स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से वार्ता एवं इलेक्ट्रोनिक माध्यम से अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि स्वामित्व योजना केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसमें प्रत्येक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी भूमि पर निवासरत व्यक्तियों को भू-स्वामि स्वत्व के आवासीय अधिकार अभिलेख वितरित किए जाते हैं। अधिकार अभिलेख से संबंधित
हितग्राहियों को भूमि स्वामी स्वत्व पर अधिकार अभिलेख प्रदान किए जाने से उन्हें भविष्य में बैंक ऋण लेने में सुविधा प्राप्त होगी एवं भूमि पर वैधानिक आवासीय स्वत्व प्राप्त होगा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले आवासीय विवादों के उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
साबित होगा।

LEAVE A REPLY