सिटी रिपोटर ग्वालियर ! जल संसाधन विभाग के मंत्री एवं जिल के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट एक दिवसीय प्रवास पर 17 जनवरी को ग्वालियर आयेंगे। ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात रात्रि ग्वालियर से इंदौर के लिये रवाना होंगे। प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट 17 जनवरी को प्रात: 9.30 बजे नगर निगम के बाल भवन सभागार में जिला अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के कार्यक्रम में फूलबाग पहुँचकर वर-वधु को आशीर्वाद देंगे। प्रभारी मंत्री सिलावट दोपहर एक बजे सिटी फोरस्ट (हरि पर्वत) का अवलोकन करेंगे।
इसके पश्चात मुखर्जी भवन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि रेल मार्ग द्वारा ग्वालियर से इंदौर के लिये रवाना होंगे।
Home मध्य प्रदेश ग्वालियर प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 17 जनवरी को ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में...












