यातायात पुलिस ने सघन चैकिंग कर 18 ई-रिक्शे पकड़े

0
60

कलर कोडिंग का उल्लंघन कर जो ई-रिक्शे शहर के यातायात को बाधित कर रहे हैं, उन्हें जब्त करें। शहर में अगले एक हफ्ते तक इसके लिये विशेष मुहिम चलाएँ। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने यातायात पुलिस एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। इस कड़ी में सोमवार को शहर में यातायात पुलिस ने सघन चैकिंग की गई। शहर में कलर कोडिंग का उल्लंघन कर चल रहे 18 ई-रिक्शे यातायात पुलिस द्वारा पकड़े गए हैं। इन सभी को पुलिस थानों में खड़ा कराया गया है। साथ ही चालान की कार्रवाई भी की गई है।

LEAVE A REPLY