भूपेंद्र हुड्डा छोड़ेंगे कांग्रेस! अटकलों के बीच हरियाणा के पूर्व सीएम ने दिया जवाब

0
372
भूपेंद्र हुड्डा ने कुमारी शैलजा के बयान पर तो कुछ नहीं कहा। लेकिन इतना जरूर कहा कि कुछ लोग हताशा में आकर कुछ भी बयान दे जाते हैं। इसके साथ ही गुलाम नबी आजाद से उनके मुलाकात पर सवाल पूछा गया तो हुड्डा ने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने आजाद से कहा कि पार्टी छोड़ने के बाद उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए जिससे कि कांग्रेस नेताओं के बीच कटुता की भावना पैदा हो।

कांग्रेस के लिए इन दिनों सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। भले ही कांग्रेस महंगाई को लेकर 4 सितंबर को बड़ी रैली करने जा रही है। लेकिन कहीं ना कहीं पार्टी के अंदर लगातार टकराव की स्थिति देखने को मिल रही है। कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। लेकिन कांग्रेस बिखरती नजर आ रही है। इन सबके बीच सियासी फिजाओं में एक अटकलबाजी काफी जोरों पर है। दरअसल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हाल में ही कांग्रेस छोड़ने वाले गुलाम नबी आजाद से मुलाकात की थी। इसके बाद इस बात की अटकलें जोरों पर थी कि क्या भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस छोड़ने वाले हैं? इन सबके बीच भूपेंद्र हुड्डा का एक बयान भी सामने आया है। भूपेंद्र हुड्डा ने साफ तौर पर कहा है कि वह गांधी परिवार के साथ पहले भी खड़े थे और आज भी खड़े हैं। दरअसल, गुलाम नबी आजाद से हुड्डा की मुलाकात को लेकर हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने आपत्ति दर्ज कराई थी।

LEAVE A REPLY