देश में सांप्रदायिकता, अराजकता, भृष्टाचार की जननी है भाजपा

0
275

किलागेट चौराहे पर हुआ कांग्रेस की गांधी चौपाल का आयोजन
———————————-
देश में फैल रही सांप्रदायिक और सामाजिक वैमनस्यता , मंहगाई , भ्रष्टचार , बेरोजगारी ,नशाखोरी के खिलाफ आज ग्वालियर विधानसभा के किलागेट पर गांधी चौपाल का आयोजन किया गया | चौपाल में श्रेत्रीय नागरिकों , महिलाओं तथा युवाओं के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होकर चौपाल में उपस्थित कांग्रेस नेतृत्व से ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की |
चौपाल में युवाओं ने बेरोजगारी , ओवरऐज की समस्या , मोदी जी के दो करोड़ रोजगार प्रतिबर्ष रोजगार के वादाखिलाफी के खिलाफ सड़कों पर उतरने का अनुरोध किया |
उपस्थित मातृशक्ति ने रसोई गैस , खाद्य तेल सहित घरेलू उपभोग की रोजमर्रा वस्तुओं की दरों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर सरकार को घेरने का अनुरोध किया , साथ ही कन्यादान योजना को बंद करने को नाराजगी जाहिर की |
कई बुजुर्गो ने युवाओं में बढ़ रही नशाखोरी एवं वृद्धावस्था और विकलांग पेंशन के एक बर्ष से न मिलने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी |
कई नागरिकों ने ग्वालियर पुलिस द्वारा रोजाना चैकिंग के नाम पर की जा रही अवैध एवं जबरन वसूली और गुंडागर्दी को लेकर कांग्रेस से संघर्ष की अपील की | श्रेत्रीय दुकानदारों ने ग्वालियर विधानसभा में कई पूजा स्थलों और शिक्षण संस्थानों के पास खोली गई नई शराब की दुकानों की बात कांग्रेस नेतृत्व के संज्ञान में लाई , साथ ही गली मौहल्लों में बिकी रही स्मैक और अवैघ शराब पर कांग्रेस के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन की आवश्यकता जताई | आंगनबाडियों और सरकारी स्कूलों में घटियो स्तर के मिड डे मील पर सरकार को घेरने की बात नागरिकों ने की | बिजली के बिलों में अत्यधिक बढ़ोतरी और गंदे पानी की सप्लाई पर कांग्रेसजनों और नागरिकों ने गंभीर चिंता जताई तथा इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं के घेराव की मांग की |
जनता के सवालों पर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डा.देवेंद्र शर्मा , प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा और जिला सह प्रभारी योगेश जाट ने प्रतिक्रिया देते हुए मोदी सरकार और शिवराज सरकार की नींद हराम करने के लिए आमजनों से सहयोग मांगा |
चौपाल में ब्लॉक अध्यक्षगण मुनेंद्र भदौरिया , नवीन भदकारिया , राजेश खान , जे.एच.जाफरी , केदार सिंह किरार , सरमन राय , डा.राकेश सिंह भदौरिया , शील खत्री , अशोक प्रेमी , सुरेंद चौहान , गार्डन राय , दीपक मांझी , मनीष मन्ना , मनोज राजपूत , अनीता रामू कुशवाह , विनोद यादव माठू , धर्मेंद्र वर्मा , विकास जैन , राजू भदौरिया , हिंमाशु कुलश्रेष्ठ , पवन मिश्रा , सोमेश शर्मा , नाजिम खान , संजय माहौर , अशोक तरेटिया , प्रभुदयाल बाथम , सुरेश प्रजापति , बलराम गोयल , सोबरन जाटव , सौरभ तिवारी , प्रशांत शर्मा , रामऔतार शर्मा , प्रदीप मिश्रा , हरेंद्र पाल , अंसार अली , अरमान कुरैशी , धर्मेंद्र देपुरिया , मोनू यादव , अर्जुन चंदेल , मेहरबान सिंह , सोनू राजावत , पवन शर्मा , रवि कुशवाह , दीपक पचौरिया , राजेश शर्मा , बंटी पाली , धरम खटीक , राधेश्याम शर्मा , देवी सिंह यादव , राधेश्याम भारद्वाज , रवि कदम , रणवीर चौधरी ,दीपू भदौरिया विजय दिवाकर , पवन जैन , अजीत गोस्वामी , डा.एन.के.सिसौदिया , राकेश कुमार , मोनू जैन , डा. बहादुर शाक्य , असरफ खान ,अमन शाक्य , बलराम शाक्य , अंकित आर्य , रामनरेश शर्मा , रामनरेश परमार , रमेश राजपूत , चंदन आर्य , मालती , रानी , पुष्पा , अंजु खान , पूजा आर्य , नीलम राठौर , शमशेर अली , आकाश तोमर , आनंद कुशवाह , शरद सारस्वत , मुन्नालाल खरे , मोइनुद्दीन , संतोष उस्मानी , सलीम खान , राशिद अब्बासी , मन्नू परिहार , जीतेंद्र प्रजापति , शैलेंद्र प्रजापति सहित सैकड़ो आमजन उपस्थित रहें |

LEAVE A REPLY