सिटी रिपोटर ग्वालियर !
कौन से गृह की क्या-क्या भौगोलिक एवं पर्यावरणीय विशेषतायें होती हैं। सौर मंडल में गृहों की स्थिति कहां-कहां है। खगोलीय घटनाओं का पृथ्वी पर किस प्रकार असर पड़ता है। सौर मंडल से संबंधित ऐसी ही तमाम दुर्लभ एवं रोमांचकारी घटनाओं से शहर के विद्यार्थी रूबरू हुए। मौका था “तीन दिवसीय स्पेस प्रोग्राम” के तहत 10 फरवरी की देर शाम सिरोल रोड स्थित एमपीसीटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुए कार्यक्रम का ।
इस कार्यक्रम में नेहरू प्लेटोरियम मुम्बई के व्याख्याता देश के सुप्रसिद्ध खगोलशास्त्री प्रो. एस नटराजन द्वारा खगोलीय घटनाओं पर व्याख्यान दिया गया। साथ ही टेलिस्कोप के माध्यम से बच्चों को विभिन्न गृहों के दर्शन कराए।
खगोलशास्त्री प्रो. एस नटराजन ने बच्चों को विभिन्न प्रकार की खगोलीय घटनाओं को गहराई से परिचित कराया। साथ ही उन्होंने स्कूली बच्चों की सौर मंडल से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया।