सिटी रिपोटर ग्वालियर !
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास जिले के पीपलरावां ग्राम
में आयोजित हुए कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए ग्वालियर जिले के हितग्राहियों के खातो में भी धनराशि पहुँचाई। उन्होंने लाड़ली बहना योजना के तहत ग्वालियर जिले की 3 लाख 08 हजार 963 बहनाओं के खातों में लगभग 38 करोड़ 6 हजार रूपए की राशि अंतरित की।

इस कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत
मौजूदा वित्तीय वर्ष की तीसरी किस्त के रूप में ग्वालियर जिले के एक लाख 3 हजार 897 किसानों के खातों में भी लगभग 20 करोड़ 78 लाख रूपए की धनराशि पहुँचाई।इसी तरह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत ग्वालियर जिले के एक लाख 12 हजार 71 हितग्राहियों के खातों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लगभग 6 करोड़ 73 लाख रूपए से अधिक धनराशि अंतरित की।

सोमवार को यहाँ कलेक्ट्रेट में एनआईसी कक्ष में आयोजित हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला
पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री जय प्रकाश राजौरिया व ग्रामीण श्री प्रेम सिंह राजपूत तथा सर्वश्री विनोद शर्मा व विनय जैन सहित अन्यजनप्रतिनिधिगण, संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव जैन व जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री धीरेन्द्र सिंह जादौन सहित अन्य संबंधित अधिकारी, जिले की लाड़ली बहनें, कृषकगण एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राही मौजूद थे।