गुपचुप में रूसी महिला को होटल में ठहराया, पुलिस को बता चली तो कर दी FIR, गिरफ्तार

0
98

सिटी रिपोर्टर, ग्वालियर।

ग्वालियर में बिना पुलिस को जानकारी दिए विदेशी महिला को होटल में रोकना एक होटल मैनेजर और कर्मचारी को महंगा पड़ गया। पुलिस ने होटल मैनेजर और एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लेकर होटल के स्टाफ से पूछताछ शुरु कर दी है।

ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में आने वाले सिरोल चौराहे पर स्थित होटल साक्षी इन बना हुआ हैं। साक्षी इन में एक विदेशी महिला की रुकने की सूचना पुलिस को मिली थी पुलिस ने होटल में सर्च किया तो एक रूसी महिला लूलिया क्रुग्लाइक रुकी हुई मिली जिसके बाद पुलिस ने साक्षी इन होटल के मैनेजर योगेश गुप्ता और एक कर्मचारी कुनाल घैघट के खिलाफ होटल में विदेशी महिला को रोकने संबंधित और फार्म सी में जानकारी न देने पर विदेशी विषयक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाई कर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शरू कर दी हैं।

LEAVE A REPLY