आधी रात में गोलियां चलाईं, ईंटें फेंकी, अब धरे गये तीन बदमाश

0
106

ग्वालियर पुलिस ने फायरिंग के मामले में फरार चल रहे 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने बीते बुधवार देर रात घर में ईंटें फेंकी, फिर गोलियां चला कर दहशत फैला दी थी। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। इनके पास से दो पिस्टल व एक कट्‌टा बरामद हुए हैं। पकड़े गए हमलावर हिस्ट्रीशीटर हैं। इन पर 13 आपराधिक मामले भिंड और ग्वालियर में दर्ज हैं फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

दरअसल मुरार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन दिन पहले आजाद नगर में एक महिला के घर पर हमला करने वाले बदमाशों को शहर में देखा गया है। जिस पर पुलिस की एक टीम घेराबंदी के लिए लगाई गई थी। जिसमें पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी तलाशी लेने पर दो पिस्टल, एक कट्‌टा व कारतूस मिले हैं।

पकड़े गए बदमाशों मेंं जुल्मी उर्फ गोलू उर्फ विवेक राणा पुत्र अरविंद राणा निवासी कैमपुरा बिजौली, नीरज राणा व पंकज राणा शामिल है। बदमाशों ने पूर्व में चल रहे मामले में राजीनामा और केस वापस लेने के लिए धमकाते हुए पहले गाली गलौज की थी और जब घर में रहने वाले लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पिस्टल निकाल कर गोलियां हवा में चलाई गई थीं। कुछ गोलियां घर की दीवार में भी लगी थीं । इसके बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए थे। फायरिंग करने वाले जुल्मी उर्फ गोलू उर्फ विवेक जाट पर इसी घर की एक नाबालिग लड़की के अपहरण करने और दुष्कर्म का मामला दर्ज है। इसी मामले में वह राजीनामा करने के लिए दबाव बनाने आया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY