किसान भाई घर बैठे भी करा सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन

0
42

सिटी रिपोटर ग्वालियर !

खरीफ मौसम 2025-26 के दौरान समर्थन मूल्य पर होने वाले गेहूँ उपार्जन के लिये किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन की प्रक्रिया अत्यंत आसान है। किसान भाई घर बैठे भी या किसी कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन अपना पंजीयन करा सकते हैं।

ऑनलाइन पंजीयन कराने के लिये MP Euparjan की अधिकारिक वेबसाइट https://mpeuparjan.mp.gov.in पर जाकर रबी 2025-26 पर क्लिक करना होता है। यहाँ पर क्लिक करने से एक नया पेज खुलता है। जिस पर किसान पंजीयन/एप्लीकेशन पर क्लिक करना होता है। इस पर पंजीयन फार्म खुलेगा, जिसमें सभी आवश्यक जानकारी जैसे जिला, समग्र आईडी, मोबाइल फोन नम्बर, फसल का नाम, खसरा, आधार नम्बर, बैंक खाता इत्यादि जानकारी भरना होगी। सभी जानकारी भरने के बाद अच्छी तरह जाँच लेना चाहिए। इसके बाद सबमिट का बटन दबाकर सेव करना होता है। सफलतापूर्वक पंजीयन होने सूचना मोबाइल फोन नम्बर पर प्राप्त हो जाती है। यह दस्तावेज संलग्न करने होंगे

पंजीयन के लिये समग्र आईडी की प्रति, आधारकार्ड, आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक, भूमि संबंधी दस्तावेज/राजस्व अभिलेख (खसरा) एवं सिकमी एवं वन पट्टाधारी किसानों को वन पट्टा एवं सिकमी अनुबंध की प्रति संलग्न करना होगी। पूर्व से पंजीकृत किसानों को रबी विपणन वर्ष 2025-26 में पंजीयन के लिये दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है। केवल निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। पंजीयन में संशोधन की स्थिति में आवश्यकता होने पर दस्तावेज प्रमाण स्वरूप पंजीयन केन्द्र पर लाने होंगे।

LEAVE A REPLY